कमलनाख और दिग्विजय पहुंचे CM हाउस, नाथ ने कहा-मेरी नहीं, दिग्विजय के नेतृत्व में हुई मुलाकात

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः– मध्यप्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रीयों ने आखिर सीएम शिवराज से मुलाकात कर ही ली दिग्गी के धरना प्रदर्शन के बाद आज रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर सुठालिया और टेम परियोजना के तहत डूब में आने वाले गुना, राजगढ़, विदिशा और भोपाल जिले के प्रभावित किसानों के प्रतिनिधि उनके साथ थे। उन्होंने सीएम के सामने डूब प्रभावितों की समस्याएं रखीं, सीएम ने इसे लेकर उचित कदम उठाने का भरोसा दिया।

वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमने अपनी परेशानी बता दि है। अब समाधान तब निकलेगा, जब उस पर कार्रवाई होगी। कमलनाथ ने कहा कि सिचाई परियोजना से प्रभावित किसानों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई। और बीते दिन लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि मेरे नहीं दिग्विजय के नेतृत्व में मुलाकात हुई है। किसानों को मुआवजा नहीं मिल रहा है इसके बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी।

Exit mobile version