राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के इस अपमान पर यह देश भाजपा को कभी माफ़ नहीं करेगा :- CM कमलनाथ 

भोपाल / विवेक पाण्डेय :- भाजपा की भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे को राष्ट्रभक्त वाले कथित बयान पर आक्रामक होते हुए CM कमलनाथ ने भाजपा की साध्वी पर की गई कार्यवाही को नाकाफी बताया है। 
साथ ही उन्होंने कहाँ की यह कार्यवाही दिखावा व नाकाफी है। 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने धड़ाधड़ तीन ट्वीट कर अपनी बात पेश की :-

आपको बता दें की सांसद प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान पर उन्हें केंद्रीय रक्षा समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया है। 
साथ ही भाजपा ने उनके केंद्रीय पार्टी की बैठक में आने पार रोक भी लगा दी है। 
परन्तु विपक्ष उनको सांसद के पद से बर्खास्त करने की मांग कर रहा है। 
अब देखना यह है की विपक्ष की यह मांग पर जिम्मेदार क्या फैंसला लेते हैं। 

Exit mobile version