शहडोल:- सीएम शिवराज के इस चहेते नेता ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, मनाया बर्थडे, लड्डू से तौले गए कमल प्रताप सिंह, 

शहडोल:- सीएम शिवराज के इस चहेते नेता ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, मनाया बर्थडे, लड्डू से तौले गए कमल प्रताप सिंह, 

शहडोल/गरिमा श्रीवास्तव – एक तरफ जहां कोरोना का कहर मध्यप्रदेश में बढ़ता जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ शिवराज सरकार के दिग्गज नेता ही उनकी बात को नजरअंदाज कर रहे हैं. ना तो उन पर सीएम शिवराज के स्वास्थ्य आग्रह का कोई असर पड़ रहा है, ना ही उन्हें लोगों की फिक्र है.

 शहडोल के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने बड़े ही धूमधाम से कोरोना के हाहाकार के बीच अपना जन्मदिन मनाया. इनके जन्मदिन के मौके पर जमकर आतिशबाजी की गई तो दूसरी तरफ उन्हें लड्डुओं से तौला गया.

 उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ.

 जब डीएसपी हेडक्वार्टर वीडी पांडे से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है और ना ही उनका कोई ऐसा वीडियो पहुंचा है. जब शिकायत आएगी तो उस आधार पर मामले की जांच कराएंगे.

बता दें कि शहडोल में 16 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू था। इसके बावजूद भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते हुए 13 अप्रैल 2021 को बर्थडे पार्टी मनाई.

 शिवराज सरकार के ही दिग्गज नेता हमेशा नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए हैं.

राजधानी भोपाल में आज कोरोना के 1679 नए मामले सामने आये. स्थिति बेहद बुरी होती जा रही है पर इन नेताओं पर कोई भी असर नहीं हो रहा.

Exit mobile version