ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें
कमलनाथ की अधिकारियों को चेतावनी, जब 14 माह बाद बनेगी हमारी सरकार, तब सबकी होगी जांच

जबलपुर : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर प्रदेश की शिवराज सरकार पर करारा निशाना साधा है। साथ ही अधिकारियों को भी चेतावनी दे डाली है।
शिवराज सरकार पर सवाल उठाते हुए कमलनाथ ने कहा कि शिवराज एक लाख रोजगार की बात करते हैं और प्रदेश में 70000 पद खाली पड़े हैं जिसको लेकर वे कोई भी काम नहीं कर रहे।
इस दौरान कमलनाथ ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि 14 महीने के बाद जब कांग्रेस की सरकार आएगी, तब उन सभी अधिकारियों की जांच की जाएगी जिन्होंने अपने पद और शक्तियों का दुरुपयोग किया है ।
दरअसल, कमलनथ ने भाजपा सरकार पर पुलिस व प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जिला पंचायत जनपद पंचायत और नगर परिषद के अध्यक्षों इस चुनाव में भाजपा द्वारा जमकर शासन और प्रशासन का दुरुपयोग किया जा रहा है साथ ही पैसों के दम पर चुनावों को प्रभावित किया जा रहा है ।




