ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

निकाय चुनाव : 98 स्थानों पर चुने गए BJP के अध्यक्ष, मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कही ये बात, कांग्रेस को भी घेरा

भोपाल : मध्यप्रदेश में रविवार को 35 नगर पालिका, नगर परिषदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के चुनाव हुए हैं। इनमें 32 निकायों में भाजपा समर्थक अध्यक्ष बने हैं। वहीं 3 निकायों में कांग्रेस समर्थक जीते हैं।
नगरीय निकाय चुनावों में मिली कामयाबी पर नगरीय प्रशासन मंत्री मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कांग्रेस पर करारा निशाना साधा।
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों के लिए कभी कुछ नहीं किया, उन्हें सिर्फ वोट बैंक समझा। भारतीय जनता पार्टी सेवा के लिए राजनीति करती है और कांग्रेस सत्ता सुख के लिए राजनीति करती है, उसी का परिणाम है कि आज कांग्रेस समाप्ति की ओर है।
उन्होंने आगे कहा कि आज देश में करोड़ों गरीब परिवारों के पक्के मकान हो गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। आयुष्मान कार्ड से करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला। पथ विक्रेताओं के लिए बिना ब्याज का लोन दिया गया है। ऐसी कई योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों को मिला, जिसका सीधा असर चुनाव परिणाम में भी दिख रहा है।
बता दे कि मप्र में नगरीय निकायों के अध्यक्ष बनाने में बीजेपी को बड़ी कामयाबी मिली है। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि अब तक 107 निकायों में हुए निर्वाचन में 98 स्थानों पर भाजपा के अध्यक्ष चुने गए हैं। 7 अगस्त को 35 में से 32, 6 अगस्त को 37 में से 36, 5 अगस्त को 21 में से 18, 4 अगस्त को 8 में से 6, 3 अगस्त को 5 में से 5 और 1 अगस्त को 1 में से 1 स्थानो पर भाजपा को जीत मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button