सभी खबरें

उपचुनाव : कमलनाथ के "प्लान 22" ने बीजेपी खेमे में मचाई खलबली, नेता अलर्ट मोड़ पर

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – प्रदेश में 24 विधानसभा (Vidhansabha) सीटों पर उपचुनाव (By Election) होना हैं। लॉकडाउन (Lockdown) खत्म होने के बाद उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता हैं। इधर, दोनों ही पार्टियां उपचुनाव की रणनीति बनाने में जुटी हैं। 

सत्ता में वापसी करने के लिए कांग्रेस (Congress) तरह तरह की रणनीति बना रहीं हैं। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री व पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamalnath) के दावे के बाद बीजेपी (BJP) में खलबली मची हुई हैं। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए बागियों के रवैए को लेकर भाजपा के अंदर खासी नाराजगी हैं। बीजेपी के कई असंतुष्ट नेता उनके संपर्क में हैं।

इतना ही नहीं कमलनाथ ने 24 विधानसभा सीटों में से 20 से 22 सीटें जीतने का दावा किया हैं। इसके अलावा पीसीसी चीफ कमलनाथ (PCC Chief Kamalnath) हर दिन चुनाव की रणनीति बनाने का काम कर रहे हैं। कमलनाथ इस समय बीजेपी के असंतुष्ट नेताओं पर नज़र बनाए हुए है, साथ ही बीजेपी के असंतुष्ट नेताओं से संपर्क बनाने की भी कोशिश कर रहे हैं।

इधर, कमलनाथ के इस दावे के बाद बीजेपी नेता (BJP Leaders) पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। पार्टी ने सभी 24 विधानसभा सीटों वाले 15 जिलों में हर दिन मॉनिटरिंग करना तेज कर दिया हैं। वहीं हर दिन प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP State President VD Sharma) भी 15 जिलों के अध्यक्षों और विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं से चर्चा कर फीडबैक ले रहे हैं। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button