पॉलिटिकल डोज़
कमलनाथ का दावा – मैं भी कर सकता था सौदा, लेकिन…
कमल नाथ ने दावा किया कि, आज मध्यप्रदेश का हर वर्ग परेशान है। भटकता नौजवान, परेशान किसान, छोटा व्यापारी परेशान है। भाजपा ने मध्यप्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया है। आज एमपी का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या फिर गवाह। और प्रदेश की जनता इन सब बातों को पहचान रही है और इस बार मतदाताओं में भी परिवर्तन आया है।
पांच साल पहले जो समझ थी, दस साल पहले जो समझ थी उसके अपेक्षा आज का मतदाता काफी समझदार हो चुका है। पिछली बार सरकार बनने और गिरने के सवाल पर कमल नाथ ने कहा कि, पिछली बार सौदेबाजी हुई। सौदा किया गया। विधायक उनके पास आते थे और बताते थे कि करोड़ो रूपये मिल रहे है। वह चाहते तो वह भी यह कर सकते थे लेकिन सौदेबाजी करके कुर्सी पर बैठने को तैयार नहीं थे।




