सभी खबरें

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, जानिए क्या है वजह

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, जानिए क्या है वजह

मध्यप्रदेश / भोपाल :

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों को मूंग बेचने में आ रही समस्याओं एवं राज्य सरकार द्वारा मूंग क्रय को दोबारा शुरू करने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

पत्र में उन्होने लिखा की “मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की प्रक्रिया की गई परंतु जिले में समस्त पंजीबद्ध किसानों से मूंग खरीदी का कार्य नहीं हो पाया। जिला स्तर पर मूंग खरीदी के लिए लक्ष्य‌ नियत किये जाने के कारण जिन्होंने लक्ष्यानुरूप ही खरीदी का कार्य किया परंतु इस कारण से समस्त पंजीबद्ध किसानों से मूंग की फसल नहीं खरीदी जा सकी एवं किसान समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी के लिए निरंतर मांग कर रहे हैं राज्य सरकार द्वारा मूंग क्रय बंद किये जाने के कारण किसानों में निराशा एवं आक्रोश है, इसीलिए किसान भाइयों के हित को ध्यान में रखते हुए मूंग उत्पादक और कृषकों से समर्थन मूल्य पर क्रय पुनः प्रारंभ करने का निर्णय ले ताकि किसान भाइयों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो।” 

गौरतलब है की मूंग के किसान अब कम दामों में अपनी फसल बेचने पर मजबूर हैं, समर्थन मूल्य पर खरीदी बंद होने के कारण किसानों के सामने में आर्थिक संकट खड़ा हो गया, जिससे अगली फसल की बुआई पर भी उनके सामने संकट पैदा हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button