सीएम शिवराज के चेहरे की उड़ी हुई है हवाइयां, दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे कमलनाथ – जीतू पटवारी का दावा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बीजेपी और कांग्रेस ने उपचुनाव जीतने की ताल ठोक दी हैैं। 

जहां एक तरफ भाजपा सत्ता में बने रहने का दावा कर रहीं है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस दोबारा सत्ता में आने का दावा कर रहीं हैं। 

इसी सिलसिले में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं दिग्गन विधायक जीतू पटवारी ने बड़ा बयान दिया हैं। 

जीतू पटवारी ने कहा कि जनता जानती है कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की हैं। उपचुनाव में बीजेपी को मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि शिवराज के चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई हैं। 

जीतू पटवारी ने कहा ‘शिवराज सरकार में पिछले 7 माह में कोई काम नहीं हुआ, उल्टा कमलनाथ जी ने 15 महीने में जो काम किए थे। उन सभी योजनाओं को बंद कर दिया गया। बीजेपी बौखला गई हैं।

उन्होंने कहा कि बड़ी तादाद में जनसमर्थन कमलनाथ जी को मिल रहा है, उससे यह साफ है कि चुनाव में 28 सीटें कांग्रेस जीतने वाली हैं। कांग्रेस दोबारा अपना परचम मध्यप्रदेश में लहरायेगी। और कमलनाथ दोबारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

Exit mobile version