पॉलिटिकल डोज़

कमलनाथ ने साधा बीजेपी पर निशाना, बोले – अब भाजपा के पास पुलिस, पैसा और प्रशासन के अलावा कुछ बचा नहीं है

MP Elections 2023: पूर्व सीएम कमलनाथ पांच दिवसीय प्रवास पर आज अपने गृहक्षेत्र छिंदवाड़ा पहुंचे। इस दौरान इमलीखेड़ा एयरस्ट्रिप पर मीडिया से चर्चा करते हुए पीसीसी चीफ ने अशोकनगर में भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी द्वारा लाडली बहनों के सम्मान कार्यक्रम में पैसे बांटे जाने के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

कमलनाथ ने कहा कि, अब भारतीय जनता पार्टी के पास पुलिस, पैसा और प्रशासन के अलावा कुछ बचा नहीं है। इसके अलावा छिंदवाड़ा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में नामांकन रैली में शामिल होने पर कमलनाथ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, वह स्वतंत्र है चाहे जहां जाएं।

वहीं इससे पहले निवाड़ी में चुनावी जनसभा में सीएम शिवराज सिंह ने महिलाओं से कहा कि, वे चिंता न करें। 10 तारीख को 1250 रुपए खाते में आएंगे। बेशक आचार संहिता लगी है। लेकिन बहनों के खाते में रुपए जरूर आएंगे। चुनाव के बाद इस योजना में क्रमश: पैसा बढ़ाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि, यदि कांग्रेसी आ गए तो ये सभी योजनाएं बंद हो जाएंगी। पहले भी जब ये आए थे तो सभी योजनाओं को बंद कर दिया था। अभी भी ये लोग आएंगे तो योजनाओं को बंद कर देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button