बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे कमलनाथ वहीँ शिवराज और मोदी ने मनाया बाढ़ के बीच जश्न।
.jpg)
मध्यप्रदेश/भोपाल:- मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में लगातार हो रहीं बारिश के कारण बाढ़ का कहर बना हुआ हैं। आज कमलनाथ चंबल संभाग के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के दौरे पर हैं। बता दे कि शनिवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे जहां पर उन्होंने शिवराज सरकार और केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए नाथ ने कहा कि एक तरफ तो कहर बरपाने वाली बाढ़ में कई जिंदगियां समा गई हैं जैसे-जैसे बाढ़ का पानी उतर रहा है बर्बादी का मंजर भी सामने आ रहा है और भाजपा सरकार को झूठ बोलने के अलावा कोई और काम नहीं रह गया है।
साथ ही शिवराज ने घोषणा की थी कि बाढ़ पीड़ितों के नुक्सान के लिए राज्य सरकार भरपाई करेगी लेकिन कब तक क्या शिवराज सरकार सिर्फ बोलने की सरकार है। एक तरफ तो प्रदेश में बाढ़ के कारण लोग परेशान है तो वहीँ भाजपा सरकार के शिवराज और मोदी आज अन्न महोत्सव में मग्न है बाढ़ पीड़ितों से किए वादे को निभाने के वजाय वह ढोल-नगाड़े और नाच गाना कर जश्न मना रहे है आखिर कब तक दिखावा चलेगा जनता से किए वादे पर कब खरी उतरेगी भाजपा सरकार।




