कमलनाथ जी का पहले दिन से ही एजेंडा है माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करना – पीसी शर्मा 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – राजधानी भोपाल में आज जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ को बधाई दी। उन्होंने कहा की देशभर में सीएम कमलनाथ ने मध्य प्रदेश सुशासन में नंबर वन बनाया हैं। जिसमें राजस्थान और छत्तीसगढ़ को दूसरा और तीसरा स्थान मिला है, तीनों राज्यों में कांग्रेस का शासन है और कांग्रेस राज्य में ही सुशासन होता हैं। 

इसके अलावा जब मंत्री पीसी शर्मा से ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के राज्यसभा भेजे जाने को लेकर सवाल किया गया, तो इस पर मंत्री शर्मा ने कहा कि यह बड़ा मामला हैं। इस पर फैसला मुख्यमंत्री कमलनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी लेंगी। प्रदेश में कई वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास पहले से दो राज्यसभा सीट थी, दो इस बार रहेंगी और तीसरी सीट के लिए भी हम कोशिश करेंगे।

वहीं, माफिया के खिलाफ हो रहीं ताबड़तोड़ कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी का पहले दिन से एक ही एजेंडा है की माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने आगे कहा की पूरे प्रदेश में माफिया पर कार्रवाई हो रही हैं। जो कांग्रेस से जुड़े थे उन पर भी कार्रवाई की हैं। हमारी सरकार ने जिस तरह इंदौर में जीतू सोनी के खिलाफ कार्रवाई करी, ये उदाहरण है माफिया पर कार्यवाही का। 

यहां जानें मंत्री पीसी शर्मा की पत्रकारवार्ता की कुछ और खास बातें 

Exit mobile version