कमलनाथ ने चुनाव नहीं लड़ने वाले बयान पर दी सफाई: तो CM शिवराज ने कसा तंज

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में CM चेहरे की खींचतान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की खबर का कांग्रेस आईटी सेल ने खंडन कर दिया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर तंज कसा है तो वहीं दूसरी और कमलनाथ ने अपने स्टेटमेंट और वायरल खबर को लेकर सफाई दी है।
कमलनाथ ने स्पष्टीकरण के साथ दी सफाई
PCC चीफ कमलनाथ ने वायरल खबर पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी तो मुझे है, क्योंकि मैं छिंदवाड़ा का नहीं हूं। छिंदवाड़ा जिले की सौसर विधानसभा का हूं। मेरा निवास सौसर विधानसभा के अंतर्गत आता है। सौसर वाले मुझसे कहते हैं कि आप सौसर से चुनाव क्यों नहीं लड़ते ? मैं उनसे कहता हूं कि मेरी पहचान छिंदवाड़ा से है। मैं कुछ समय बाद तय करूंगा कि मुझे कहां से चुनाव लड़ना है।
कांग्रेस में मचा है गदर- CM
वहीं CM शिवराज ने कहा कि कमलनाथ क्या कह रहे हैं मुझे समझ नहीं आता है ? अब वो कह रहे हैं कि मैं चुनाव नहीं लडूंगा। उनकी IT सेल ने फट से खंडन कर दिया कि अब वो अवश्यंभावी है। तुम्हारे बिना दुनिया नहीं चल सकती कांग्रेस नहीं चल सकती। ऐसा लग रहा है कि कमलनाथ के अलावा कुछ है ही नहीं। भूतपूर्व मुख्यमंत्री तो हमने देखा है। पर अवश्यंभावी मुख्यमंत्री क्या होता है ? आपके IT सेल ने आपको अवश्यंभावी मुख्यमंत्री बना दिया है। साथ ही शिवराज ने कहा कि आपके नेता अजय-अरुण को बच्चा बोलते है। अरे वो इतने सालों से इतने परिपक्व नेता है। उनको ऐसा कहा जा रहा है। राहुल गांधी से आपने झूठ बुलवाया। 10 दिन के अंदर कर्ज़ा माफ़, 1-10 नहीं तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। ये सब तो बौखलाहट कोई प्रदर्शित करता है।

ये है पूरा मामला
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने गुरुवार को अपने निवास पर मीडिया से चर्चा के दौरान बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि वे अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। मैं एक सीट पर नहीं फंसना चाहता, मुझे सभी 230 सीटें देखना हैं। उसके बाद अचानक कमलनाथ के चुनाव नहीं लड़ने की बात सोशल मीडिया पर वायरल हुई। तो कांग्रेस ने वायरल खबर को भ्रामक बता दिया। अब इस पर राजनीतिक गलियारों में सियासत शुरू हो गई है।

.jpg)


