सभी खबरें

CM शिवराज के नेतृत्व को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान कही ये बात

भोपाल : साल 2023 में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है, उससे पहले भाजपा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी हर मोर्चे पर काम कर रहीं है। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है। 

दरअसल, विजयवर्गीय शुक्रवार को भोपाल प्रवास पर थे, इसी दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि 2023 में होने वाला अगला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। 

विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश में सीएम शिवराज ने लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड कायम किया है। आज भी ही लोकप्रिय हैं। बच्चों के बीच मामा के नाम से जाने जाते हैं। 

वहीं चुनावी राजनीति में वापसी करने पर विजयर्गीय ने कहा कि इस मामले में हमारा नेतृत्व काम करता है। उन्होंने कहा कि संगठन का काम करने को कहा है। मैं स्वयं अपने बारे में निर्णय नहीं लेता। वहीं उन्होंने कहा कि राजनीति में जितने आगे बढ़ते जाओ उतना ग्लैमर बढ़ता जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button