कालीचरण के समर्थन में आए कैलाश विजयवर्गीय, बोले गिरफ्तारी गलत है 

भोपाल/निशा चौकसे:- रायपुर में गांधी को लेकर विवादित बयान देने वाले कालीचरण के समर्थन में अब कैलाश विजयवर्गीय ने भी एंट्री मारी है. कालीचरण के समर्थन में विजयवर्गीय ने कहा कि मैंने यह माना कि कालीचरण की भाषा सयंमित होनी चाहिए थी. लेकिन संतों के प्रति थोड़ा सा लिबरल रहना चाहिए. कालीचरण महाराज को समझाया जा सकता था लेकिन इस तरह से कानून का इस्तेमाल करना सरासर गलत है. साथ ही कहा कि संतों के बारे में टीका टिप्पणी करना ठीक नहीं है. 

राहुल गांधी पर साधा निशाना
कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगे और वहां पीठ थपथपाने के लिए राहुल गांधी गए. जब भारत के खिलाफ कोई टिप्पणी करें तो आप पीठ थपथपाओगे और कोई व्यक्ति अपने दिल के जज्बात कहे तो उनके लिए बोलने का अधिकार नहीं है. इसके पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कालीचरण की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई थी। 

Exit mobile version