बीजेपी नेता का दावा, कुछ भी कर ले कांग्रेस, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया को कभी नहीं बनाएगी प्रदेश अध्यक्ष !

कांग्रेस इस समय चारों तरफा से घिरी हुई हैं। जहां एक तरफ कांग्रेस में ही गुट बाज़ी चल रही है, वहीं दूसरी तरफ इस गुट बाज़ी को लेकर विपक्ष पूरी तरह से कांग्रेस पर हमलावर हैं। इसके अलावा कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर भी लंबे समय से घमासान मचा हुआ हैं। लेकिन अब तक इस बात का फैसला नहीं लिया गया हैं कि कौन इस पद को संभालेगा।

इसी बीच बीजेपी नेता ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा दावा कर दिया हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने दावा करते हुए कहा कि ये कांग्रेस का प्लांड गेम हैं। कांग्रेस कभी सिंधिया जी को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाएगी। उन्होंने कमलनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार हर मोर्चे पर विफल हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस अपनी उपलब्धियों को गिनाना में अभी व्यस्त हैं। यदि कांग्रेस को अपनी उपलब्धियों पर इतना भरोसा है तो नगर निगम चुनाव जनता के बीच करा कर देख लें सब सामने आ जायेगा।

बताते चले कि आज दिल्ली में अहम बैठक होने वाली हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस को लेकर बड़ा फैसला किया जा सकता हैं।

Exit mobile version