"महाराज" के सामने "मामा" ने टेके घुटने, लिया ये फ़ैसला वापस…!

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी ताकत दिखाना शुरू कर दी हैं। मंत्रिमंडल में अपने समर्थकों को जगहें दिखाने को लेकर भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अड़े हुए हैं। वे लगातार अपने 6 समर्थकों को मंत्री बनाने की मांग कर रहे है जो पूर्व की कमलनाथ सरकार में मंत्री हुआ करते थे। हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज इस समय इसके पक्ष में नहीं हैं। शिवराज चाहते है की अभी महज़ 10 से 12 मंत्री की टीम बनाई जाए। बाद में इसका विस्तार किया जाए। लेकिन जो खबरें दिल्ली से आ रही हैं उस हिसाब से “महाराज” “मामा” शिवराज पर भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं।
खबरों की मानें तो शिवराज सिंह एक मिनी कैबिनेट का गठन करेंगे जिसमें 10 मंत्री होंगे और शिवराज सिंह ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है और इस मिनी मंत्रिमंडल को 21 अप्रैल तक शपथ दिलवाई जा सकती हैं। हालांकि अभी कुछ भी कहना संभव नहीं होगा, क्योंकि अब आलाकमान इसका फैसला करेगा।
हालांकि खबरे ये भी सामने आई है कि पार्टी में ही अब अनबन का दौर शुरू हो गया हैं। पिछले दिनों कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकांश नेता मंत्रिमंडल में जगह चाहते थे लेकिन उन्हें अपनी आशाओं पर पानी फिरता दिखाई देने लगा हैं। उधर, सिंधिया भी एक ही मांग पर अड़े हुए हैं।
सूत्रों की माने तो भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व ने सिंधिया की नाराजगी और परेशानी दोनों सीएम शिवराज सिंह को बता दी। सूत्रों का यहाँ तक कहना है कि शिवराज ने फिलहाल मिनी कैबिनेट का फैसला वापस ले लिया है और अब एक बड़ा मंत्रिमंडल बनाने पर विचार कर रहे हैं।
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि “महाराज” की तलवार की धार कमजोर नहीं पड़ी है वे अभी से शिवराज पर भारी पड़ने लगे हैं। जिसका ही ये नतीजा है कि शिवराज सिंह को बैकफुट पर आना पड़ा है और उन्होंने अपना मिनी कैबिनेट का फैसला वापस ले लिया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अब जो लिस्ट बनी है उसमें 20 से अधिक मंत्रियों के नाम है उसमें सिंधिया के करीबी 6 पूर्व कैबिनेट मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा के उन कद्दावर पूर्व मंत्रियों के नाम है जो पिछली शिवराज सरकार में भी रहे हैं। साथ ही इस बात की आशंका जताई जा रहीं है कि अब 21 अप्रैल को राजभवन में एक सादे समारोह में मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, जिसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
.jpeg)

.jpeg)

