दोगले खून के है सिंधिया, भाजपा में जाने के लिए 400 करोड़ – पूर्व मंत्री का बड़ा आरोप

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – कांग्रेस (Congress) छोड़ बीजेपी (BJP) में शामिल हुए दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को पार्टी ने घेरे में लिया हुआ हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ साथ उनके सभी समर्थक भी पार्टी की राडार में हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) से लेकर तमाम दिग्गज नेता, मंत्री व विधायक तक सिंधिया और उनके साथियों पर हमला बोलने का कोई भी मौका हाथों से नहीं जानें दे रहे हैं। 

इसी कड़ी में एक बार फिर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Verma) ने पर करारा निशाना साधा हैं। सज्जन सिंह वर्मा ने सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा कि वे दोगले खून के है और उन्होंने पार्टी से बगावत करके एक बार फिर 1857 की क्रांति में लक्ष्मीबाई (Laxmibai) के साथ हुई गद्दारी के सिंधिया परिवार (Scindia Family) के इतिहास को ही दोहराया हैं।

सज्जन सिंह ने सिंधिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी का दामन थामने के एवज में सिंधिया ने भी बीजेपी से 400 करोड़ रूपये लिए हैं। इतना ही नहीं सज्जन वर्मा ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में गए विधायकों (MLAs) पर 35 करोड़ से लेकर 50 करोड़ रूपये लेने का आरोप लगाया हैं।

ये पहला मौका नहीं है जब पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सिंधिया पर इस तरह का हमला बोला हो। वो कई बार सिंधिया का इसी तरह घेराव कर चुके हैं। लेकिन उनके इस बार के बयान के बाद प्रदेश की सियासत गर्म हैं। 

Exit mobile version