
भोपाल:- कैलाश विजयवर्गीय के पोस्टर में मौजूद नहीं महाराज, यह है बड़ी वजह
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:– राजधानी भोपाल में लगे कैलाश विजयवर्गीय के पोस्टर में से एक बार फिर से ज्योतिरादित्य सिंधिया गायब है. राजधानी में कैलाश विजयवर्गीय के दूसरी बार राष्ट्रीय महासचिव बनने पर यह पोस्टर लगाए गए हैं पर इस पोस्टर में सभी बड़े नेता तो मौजूद है पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस पोस्टर में जगह नहीं मिली है.
बैनर में जेपी नड्डा है गृह मंत्री अमित शाह है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है. पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है विश्वास सारंग भी पोस्टर में मौजूद हैं.
दूसरी बार राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद कैलाश विजयवर्गीय पहली बार भोपाल आए हैं भोपाल के जगह जगह पर उनके पोस्टर लगाए गए हैं पर किसी भी पोस्टर में ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद नहीं है.