खोजें

सिंधिया – भार्गव के मुलाकात से कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ी , सरकार बदलने की अटकलें तेज़

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

मध्यप्रदेश में हो रहे सियासी बवाल के बाद एक और नयी हलचल सामने आयी है। मध्यप्रदेश में कमल खिलाने का दावा करने वाले नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कल इंदौर एयरपोर्ट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। जिसके बाद कई तरह की अटकलों से मध्यप्रदेश का राजनीतिक पारा चढ़ता जा तरह है

 

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले गोपाल भार्गव
  • कल उन्होंने सरकार पलटने को लेकर किया था ट्वीट
  • दो और मंत्री थे शामिल
  • अटकलों का बाज़ार गर्म

Indore :- मध्यप्रदेश में हो रहे सियासी बवाल के बाद एक और नयी हलचल सामने आयी है। मध्यप्रदेश में कमल खिलाने का दावा करने वाले नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कल इंदौर एयरपोर्ट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। जिसके बाद कई तरह की अटकलों से मध्यप्रदेश का राजनीतिक पारा चढ़ता जा तरह है। कांग्रेस के कई विधायक पहले ही कमलनाथ के खिलाफ कई बार मैदान में उतर चुके हैं जिसमे सबसे ताजा नाम ग्वालियर से मुन्नालाल गोयल का है। यह मुलाकात ठीक उसी समाया हुई है जब गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर प्रदेश में कमल खिलाने का दावा किया था।

क्या प्रदेश में फिरसे खिलेगा कमल
ज्योतिरादित्य सिंधिया आजकल दौरे पर दौरा कर रहे हैं। इसी के बीच अपने इंदौर दौरे पर वह नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव से भी मिले। यह मुलाक़ात इंदौर एयरपोर्ट पर हुई। सिंधिया के साथ – साथ कमलनाथ के दो मंत्री भी मुलाकात में शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं खाद्य मंत्री प्रद्दुम्न सिंह तोमर भी इस मुलाकात के दौरान वहां मौजूद रहे। दोनों नेताओं में मध्यप्रदेश के सियासत पर बातचीत हुई जिसके बाद अटकलों का दौरा जारी है। ज्ञात हो की गोपाल भार्गव अपने ट्वीट से पहले ही सनसनी मचा चुके हैं। जहाँ एक और सिंधिया सभी गुटों के नेताओं से मिल रहे हैं वहीँ वह अपने विपक्षी दोस्तों से भी लगातार मुलाक़ातें कर रहे हैं।

 

 

Exit mobile version