चर्चा में सिंधिया, चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल, कुछ बड़ा होने के आसार

मध्यप्रदेश/भोपाल – भाजपा राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। इसी बीच एक बार फिर वो प्रदेश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालही में उनकी एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसने प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी हैं। चिट्ठी को लेकर संभावनाओं-अनुमानों का दौर शुरू हो गया हैं। लोग दबी जबान में कह रहे हैं कि इसके जरिए सिंधिया सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

बता दे कि सिंधिया ने यह चिट्ठी वित्त आयोग को लिखी हैं। चिट्ठी पर 8 अगस्त 2020 की तारीख डली हुई हैं। इसमें राज्यसभा सांसद ने प्रदेश में चल रही विभिन्न परियोजनाओं के लिए वित्त आयोग से फंड की मांग की थी। वहीं, राजनीतिक पंडितों ने भी इसे ये कहकर हवा दी है कि सिंधिया की चिट्ठी का कुछ न कुछ तो असर होगा। 

इस चिट्ठी के वायरल होने से पहले एक और वजह से सिंधिया चर्चा में आ गए थे। दरअसल, सिंधिया पिछले कुछ सालों से भोपाल में अपनी सक्रियता बढ़ाने के लिए बंगला चाह रहे थे। लेकिन कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को लगता था कि अगर सिंधिया को कोई ठिकाना मिल गया तो सरकार पर उनका दबाव बढ़ जाएगा, और ये बात इन नेताओं को किसी कीमत पर मंजूर नहीं थी। 

कमलनाथ सरकार महज एक बंगले को लेकर सिंधिया को महीनों यहां से वहां घुमाती रही। भाजपा सरकार में महज 48 घंटों के अंदर भी उनको श्यामला हिल्स B-5 बंगला अलॉट कर दिया गया। जिसको लेकर भी खूब सियासत का दौर प्रदेश में देखने को मिला।

Exit mobile version