सभी खबरें

कमलनाथ और कांग्रेस को लेकर "महाराज" का बड़ा बयान, गरमाई सियासत

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – चुनाव आयोग द्वारा मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से प्रदेश में हलचल तेज़ हो गई हैं। दोनों प्रमुख दलों ने प्रचार का दौर भी तेज़ कर दिया हैं। इसके साथ ही बयानबाज़ी, आरोप प्रत्यारोप का दौर भी अपने चरम पर हैं।

हालही में पांच दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे भाजपा राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Rajya Sabha MP Jyotiraditya Scindia) ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी पर करारा निशाना साधा। 

ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि मैं कमलनाथ जी से पूछना चाहता हूं, आप 15 महीने सीएम रहे। उनका चेहरा एक बार भी किसी ने चंबल अंचल में देखा। क्या कमलनाथ ने एक भी बार ग्वालियर की तरफ रुख किया था?? क्या उनका चेहरा किसी ने भी ग्वालियर में देखा है?

वह कहते हैं कि ग्वालियर चंबल संभाग की जिम्मेदारी मेरी थी। तो कई बार मैं उनसे मिला। लेकिन कमलनाथ ने एक कदम विकास के लिए नहीं उठाया।

उन्होंने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कुर्सी और तिजोरी कांग्रेस की विचारधारा हैं। ग्वालियर चंबल सहित पूरे मध्य प्रदेश की जनता के साथ कांग्रेस ने गद्दारी की हैं। 

वहीं, प्रदेश में होने वाले 28 सीटों पर उपचुनाव को बड़ा चुनाव बताते हुए  सिंधिया ने कहा मैं समझता हूं ये उपचुनाव नही है, बल्कि एक प्रादेशिक चुनाव हैं। जिसमें बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ एकतरफा इस उपचुनाव को जीतेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button