24 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

नरोत्तम मिश्रा का अजब फ़रमान चुनावी पंडाल में नहीं कोई नियम लेकिन दुर्गा पंडाल में क़ायदे क़ानून और गरबा कार्यक्रम में रोक 

सरकार के लिए नियम क़ानून -कायदे केवल दुर्गा पंडालों में और गरबा कार्यक्रम में लगा चुकी है रोक 

नरोत्तम मिश्रा का अजब फ़रमान चुनावी पंडाल में नहीं कोई नियम लेकिन दुर्गा पंडाल में क़ायदे क़ानून और गरबा कार्यक्रम में रोक 

 

  • मध्यप्रदेश सरकार चुनाव को देखते हुए चुनावी  रैली और चुनावी सभाओं में प्रतिबंध पूर्ण रूप से हटा चुकी है 
  • सरकार के लिए नियम क़ानून -कायदे केवल दुर्गा पंडालों में और गरबा कार्यक्रम में लगा चुकी है रोक 

द लोकनीति डेस्क भोपाल 

देश के नेता जब चुनाव आते है तो उन्हें न महामारी दिखती है न बेरोजगारी दिखती है उन्हें केवल अपनी सत्ता वाली मलाईदार सीट दिखती है कुर्सी की दौड़ में वे सबकुछ त्याग देते है। यही वजह है मध्यप्रदेश में उपचुनाव में व्यस्त शिवराज सरकार अब पूरी तरह अपनी सरकार बचाने के लिए सबकुछ करने को तैयार है। 
 भारत के चुनाव आयोग द्वारा चुनावी सभाओं में अधिकतम 100 लोगों की उपस्थिति वाला प्रतिबंध मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने हटा दिया है लेकिन नवरात्रि महोत्सव में गरबा एवं सामूहिक आरती पर प्रतिबंध लगे रहेंगे। 

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि चुनावी सभाओं पर अधिकतम 100 लोगों की उपस्थिति वाले जो प्रतिबंधित है उन्हें हटा दिया गया है। अब सभाओं में कितनी भी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया जा सकता है परंतु फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन के संबंधित प्रोटोकॉल का पालन सभी को करना होगा। 

याद दिलाने की संक्रमण की रोकथाम के लिए धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। नवरात्रि महोत्सव के दौरान गरबा और सामूहिक आरती पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। चुनावी फायदे के लिए संक्रमण का खतरा बढ़ाने वाला फैसला बताया जा रहा है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।