सभी खबरें

उस गुरु को नमन जिन्होंने राहुल गांधी को पढ़ाया, इतनी अच्छी नस्ल के नशे ये लाते कहां से है – नरोत्तम मिश्रा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) Home Minister Of Madhya Pradesh) ने एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मध्यप्रदेश कांग्रेस पर करारा निशाना साधा हैं।

दरअसल, बुधवार को अनूपपुर में कमलनाथ (Kamal Nath In Annuppur) के काफिले पर पथराव हुआ, साथ ही वहां लोगों ने काफ़िले को काले झंडे दिखाए। जिसके बाद कांग्रेस ने इसका सीधा आरोप भाजपा पर लगाया। 

इस पर नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने कहा सस्ती लोकप्रियता के लिए कांग्रेस खुद ने ऐसा किया होगा। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का स्पॉन्सर से प्रेरित हुआ होगा। जिला प्रशासन चुनाव आयोग के अधीन होता है जहाँ चुनाव होता हैं। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी पर आरोप न लगाए।

इसके साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया, और कहा कि राहुल गांधी ने पहले कहा कि 10 दिन में कर्ज माफ कर देंगे अब 15 मिनिट में चीन साफ कर देंगे। गृह मंत्री ने कहा उस गुरु को नमन जिन्होंने इन्हें पढ़ाया हैं। इतनी अच्छी नस्ल के नशे ये लाते कहां से हैं।

मालूम हो कि हरियाणा (Haryana) में एक रैली (Rally) को संबोधित करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत चीन (India China) के बीच बने तनाव को लेकर कहा था कि कहा अगर हम सत्ता में होते तो 15 मिनट में चीन को भारत की सीमा से बाहर कर देते। 

राहुल गांधी के इस बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button