दुनिया को सिनेमा देने वाले Joseph Antoine Ferdinand Plateau को गूगल ने डूडल बनाकर किया याद 

 जोसेफ अंटोनी प्लेटू की 218वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर किया याद 

दुनिया को वीडियो, सिनेमा जैसी अहम् चीजें देने वाले जोसेफ अंटोनी प्लेटू को आज गूगल ने डूडल बनाकर याद किया है | लेकिन, इनकी शुरुआत इतनी आसान नहीं थी। कई अलग-अलग खोज के बाद कुछ सफल प्रयोग की वजह से वीडियो / सिनेमा जैसी चीजें शुरू हो पाईं हैं । जोसेफ प्लेटू एक बेल्जियन भौतिकशास्त्री थे। 14 अक्टूबर 1801 को ब्रसेल्स में जन्मे जोसेफ प्लेटू ने कानून की पढ़ाई की थी। लेकिन आगे चलकर उनके आविष्कार की वजह से उन्हें 19वीं सदी के प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित वैज्ञानिक के रूप में जाना जाने लगा है ।

जोसेफ प्लेटू द्वारा अपने शोध (Dissertation) के माध्यम से दुनिया को जानकारी दी गई है कि हमारी आंखों के रेटिना पर कोई प्रतिबिंब या इमेज कैसे बनती है। वह कितनी देर रेटिना पर टिकती है। आंखें कैसे उसका रंग और गहराई समझ पाती है। इन सभी निष्कर्षों के माध्यम से उन्होंने सन 1832 में एक स्ट्रोबोस्कोपिक (Stroboscopic) उपकरण का निर्माण किया, जिसमें दो डिस्क लगे हुए थे। वे एक दूसरे के विपरीत दिशा में घूमा करते थे।

एक डिस्क में समान दूरी पर छोटी खिड़कियां भी बनाईं गईं थीं, वहीं दूसरी ओर चित्र (Photo) लगे हुए थे। जब दोनों डिस्क को उचित गति पर घुमाया गया, तो वो चल-चित्र (Motion Picture) की तरह दिखने लगे। इसके बाद उन्होंने फिनेकिस्टिस्कोप (Phenakistiscope) का आविष्कार किया था। ये एक ऐसा उपकरण हुआ था जो सिनेमा, वीडियो के जन्म का आधार था। इसी के तहत, गूगल द्वारा आज जोसेफ प्लेटू के उसी आविष्कार को आधार पर डिस्क की डिजाइन वाला डूडल बनाया गया है। आज उनकी 218वीं जन्म-जयंती है।

वहीं, गूगल के मुताबिक, यह जानकारी दी गई थी कि बाद में जोसेफ प्लेटू के आंखों की रोशनी चली गई थी। वो देख नहीं सकते थे। लेकिन, इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मिली, उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में अपना काम जारी रखा। जिसमें उनके बेटे और दामाद द्वारा उनकी मदद की गई थी । 

Exit mobile version