भोपाल:- JMB रच रहे थे भारत में "खलीफा शासन" की साजिश, असम दक्षिण के रास्ते MP में ली एंट्री 

भोपाल:- JMB रच रहे थे भारत में खलीफा शासन की साजिश, असम दक्षिण के रास्ते MP में ली एंट्री 

 

भोपाल:- देश में बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश करने वाले जेएमबी आतंकियों को मध्यप्रदेश में एटीएस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में लगातार बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं. इसी बीच या जानकारी मिली की असम दक्षिण के रास्ते यह आतंकी मध्यप्रदेश में घुसे थे. भोपाल में पकड़े गए जमात ए मुजाहिदीन बांग्लादेश के आतंकी खलीफा शासन की तैयारी कर रहे थे.

 जमात ए मुजाहिदीन का मकसद जिहाद के जरिए खलीफा शासन की स्थापना करना है.यह दो नामों से भारत में सक्रिय हैं. यह संगठन भारत में आतंकवाद फैलाने के लिए युवाओं को कट्टर बनाने के लिए प्रेरित करता रहा है.

 बड़े धन-बल का उपयोग कर यह भारत में खलीफा शासन करना चाहते थे. एटीएस की टीम द्वारा लगातार इनकी पूछताछ की जा रही है और कई बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं

Exit mobile version