.jpeg)
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- जीतू पटवारी ने आज फिर से ट्वीट करके सीएम शिवराज पर निशाना साधा है. आपको बता दें कि इंदौर के हालत इन दिनों बेहद बिगड़े हुए हैं. इंदौर शहर भारत का वुहान बना हुआ है. पर प्रदेश में इस वक्त भी राजनीति चरम पर है. नेता प्रतिपक्ष लगातार एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आ रहेे हैं.
एक बार फिर से मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है.
जीतू पटवारी ने ट्वीट कर कहा कि
शिवराज जी इंदौर के हालत भयावह बनते जा रहे हैं. और आप इंदौर के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं…. !
कृपया धरातल के हालात को देखें और विज्ञापन में फोकस करने की बजाय इंदौर पर फोकस करें.
एक तरफ जहां प्रदेश महामारी को लेकर पांचवें स्थान पर आ गया है तो वही नेता लगातार आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं. यह वक्त जहां सभी को एक साथ खड़े होकर कोरोनावायरस को हराने का है तो वही कोरोनावायरस को हराने की बजाय विपक्ष को हराने का प्रयास लगातार किया जा रहा है.
अब देखना यह है ऐसी स्थिति में प्रदेश में कोरोना और कितना भयावह रूप धारण करने वाला है…