पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, सरकार के ऐसे तुग़लक़ी फ़रमान कांग्रेस को कभी नहीं रोक पायेंगे, सभी विधायक ट्रैक्टर से ही विधानसभा जायेंगे

पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, सरकार के ऐसे तुग़लक़ी फ़रमान कांग्रेस को कभी नहीं रोक पायेंगे, सभी विधायक ट्रैक्टर से ही विधानसभा जायेंगे

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :– शिवराज सरकार ने विधानसभा सत्र के दौरान 28 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक विधानसभा परिसर के 5 किलोमीटर की परिधि में भारी वाहन से ट्रैक्टर ट्रॉली डंपर और धीमी गति से चल यातायात बाधित करने वाले तंग आ चुका बैलगाड़ी इत्यादि की आवागमन को पूरी तरह से वर्जित किया है.
 या आदेश जिला मजिस्ट्रेट भोपाल के अविनाश लवानिया ने जारी किया है.
 जिसके बाद विपक्ष की सरकार सरकार पर हमला बोलती नजर आई.

 विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज सरकार द्वारा विधानसभा सत्र से पहले शहर में ट्रेक्टर, ट्रॉली और बैलगाड़ी पर प्रतिबंध लगाना किसान विरोधी मानसिकता दर्शाता है।

सरकार के ऐसे तुग़लक़ी फ़रमान कांग्रेस को किसानों की आवाज बनने से कभी नहीं रोक पायेंगे।

28 दिसंबर को सभी विधायक ट्रैक्टर से ही विधानसभा जायेंगे।

 जीतू पटवारी के इस बयान के बाद ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस के विधायक विधानसभा सत्र के दौरान ट्रैक्टर से ही विधानसभा जाने वाले हैं.. 
 अब देखना यह होगा कि क्या सरकार अपने जारी आदेश को बदलती है या नहीं..???

Exit mobile version