झारखंड:-चुनाव से ठीक पहले ही भाजपा में शामिल हुए जनप्रतिनिधि व ब्यूरोक्रेट्स 

चुनाव से ठीक पहले ही झारखंड भाजपा में नया मोड़ आज सामने आया है कारण की भाजपा में आज कई जनप्रतिनिधि व ब्यूरोक्रेट्स शामिल हुए हैं। 
गौरतलब है की नवम्बर मे ही झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसके बदौलत कई नेताओं का अपनी पार्टी से इधर उधर जाना चल पड़ा है। 
कोई इसे मुख्यमंत्री से प्रभावित बता रहा है तो कोई परिवर्तन ही संसार का नियम बता रहा है। 
चलिए हम आपको बताए है की इस अवसर पर आज किसने क्या कहाँ ?

जवान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष भानु प्रताप जी ने पार्टी का विलय किया है। यह सूबे के लिए सुखद संदेश है। 2014 और 2019 का संदेश यह है कि देश-प्रदेश की जनता ने जातिवाद, वंशवाद व परिवारवाद की राजनीति को नकार कर विकास के प्रति जनादेश देने का काम किया है- रघुबर दास मुख्यमंत्री झारखंड 

भाजपा के राष्ट्रवाद व विकास से प्रभावित होकर प्रदेश के विकास के लिए, गरीबी को समाप्त करने के लिए, आगे ले जाने के लिए विभिन्न दलों के नेता व अधिकारी शामिल हुए हैं। ये लोग पार्टी में प्रदेश के विकास व राष्ट्र की सेवा के लिए आए हैं। 
भाजपा में शामिल हुए ये नेता खुद के लिए नहीं बल्कि राज्य को फिर से स्थायी सरकार देने के लिए आये हैं। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवाद और विकास की नीति से प्रभावित होकर आज ये लोग शामिल हुए हैं :- रघुबर दास झारखंड मुख्यमंत्री

भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास जताते हुए भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी लोगों का मैं स्वागत करता हूं
बीते 5 वर्ष से मुख्यमंत्री रघुबर दास जी  द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों और भाजपा की राष्ट्रवाद व विकास की नीति से प्रभावित होकर कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए हैं। मुझे आज ये उम्मीद हो रही है की हम लोग 65 पार के भी पार होंगे :- लक्ष्मण गिलुवा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष झारखंड

भाजपा परिवार के साथ शामिल होकर, आप हमारे परिवार का हिस्सा बनेंगे, हमारे सुख-दुख के साथी बनेंगे :- नन्द किशोर यादव मंत्री झारखंड सरकार

 

जो जनादेश हमें 2019 में मिला है, उसका संदेश मानकर आज कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 
जो काम 60 साल में नहीं हुआ, वो देश में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी ने 60 महीनों में कर दिखाया है
राष्ट्रवादी सोच, विकास और सुशासन आज एक मुख्यधारा बन गया है। यही वजह है कि कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल हो रहे हैं। बीते पांच वर्ष में मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्य हुए हैं :- जयंत सिन्हा भाजपा सांसद व पूर्व वित्त राज्य मंत्री 


 

भारतीय जनता पार्टी में आज शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी राष्ट्र की सुरक्षा के लिए संकल्पित हैं। वह लगातार देश की विकास के लिए काम कर रहे हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री रघुवर दास जी भी जनता के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं :- डीके पाण्डेय झारखंड के पूर्व डीजीपी 

वि​कास और राष्ट्रवाद, दूध में शक्कर की तरह है और हम इसकी मिठास को बढ़ाने के लिये भाजपा में शामिल हुए हैं। मैं निष्ठापूर्वक पार्टी के विश्वास पर खरा उतरूं और विकास और राष्ट्रवाद पर चलूं, ऐसा मेरा प्रयास रहेगा :- श्री सुखदेव भगत, झारखंड पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व वर्तमान में कांग्रेस से विधायक 

बहरहाल भाजपा में शामिल इन कद्दावर लोगों का फायदा राजनीति में व चुनाव परिणाम में भाजपा को मिलता है या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। 

Exit mobile version