रांची :- दूसरे चरण के झारखंड चुनाव के अंतर्गत ड्यूटी में लगे CAF के जवान ने अपने कंपनी कमांडर को गोली मार दी। जिसकी वजह से उसकी मृत्यु हो गई, इसके बाद ही जवान ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छुट्टी को लेकर कंपनी कमांडर से विवाद हुआ था और सम्भवतः यही खूनी खेल का वजह बना। बता दें की इलेक्शन ड्यूटी पर छत्तीसगढ़ की फोर्स के जवान झारखण्ड में ड्यूटी दे रहें हैं। यह रांची में खेल गांव स्थित कैंप की घटना है। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी में तैनात रांची में सीआरपीएफ कैंप में कमांडर मैना राम कुर्रे की CAF के जवान विक्रम रजवाड़े ने गोली मारकर ह्त्या कर दी। साथ ही इस पुरे घटनाक्रम में दो जवान भी घायल हो गए। आरोपी जवान शराब का आदी था जिसको लेकर उसकी कंपनी कमांडर से कहासुनी हो गई। रांची में CAF का खूनी खेल जवान को थी शराब की लत शराब की वजह से हुआ था विवाद। छुट्टी का इशू नहीं था। मानसिक रूप से विकृत था :- कमांडेंट।
झारखंड चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने छुट्टी ना मिलने की वजह से अपने ही कमांडर की हत्या करने के बाद की आत्महत्या
झारखंड चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने छुट्टी ना मिलने की वजह से अपने ही कमांडर की हत्या करने के बाद की आत्महत्या
~2.jpeg)