Jharkhand Election: तीसरे चरण का मतदान आज, PM मोदी ने मतदाताओं से की यह अपील

रांची / खाईद जौहर – झारखंड में तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चूका हैं। इस चरण में 8 जिलों के 17 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। 17 में पांच सीटों पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जबकि 12 सीटों पर दोपहर 3 बजे मतदान संपन्न हो जाएगा।

तीसरे चरण के चुनाव में रांची, हटिया, कांके, खिजड़ी समेत 17 विधानसभा क्षेत्रों के 56 लाख 6 हजार 743 वोटर्स कुल 309 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। 309 प्रत्याशियों में 277 पुरुष और 32 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। 

वहीं, पीएम मोदी ने भी मतदाताओं से वोट देने की अपील की हैं। पीएम मोदी ने यह अपील ट्वीट करते हुए की। 

 

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा की – झारखंड में तीसरे चरण का मतदान आज होगा। उन सभी से आग्रह करना जिनकी सीटें आज बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए चुनाव में जाती हैं। मैं अपने युवा दोस्तों से विशेष रूप से मतदान करने का आग्रह करता हूं। 

Exit mobile version