
झारखंड / खाईद जौहर – झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर नतीजे आने शुरू हो गए हैं। विधानसभा चुनाव की कुल 81 सीटों पर 1216 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी हैं।
बीजेपी और जेएमएम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हुई हैं। हालांकि रुझानों में कभी बीजेपी आगे है कभी जेएमएम का गठबंधन आगे हैं। सभी की नजरें इन्हीं दोनों दलों पर टिकी हुई हैं।
आजसू के नेता सुदेश महतो से संपर्क में कांग्रेस और बीजेपी
- हेमंत सोरेन अपने पुराने साथी और दोस्त आजसू के नेता सुदेश महतो के लगातार संपर्क में हैं।
- बीजेपी के बड़े नेता भी सुदेश महतो के संपर्क में हैं।
अभ राज्य में जिस तरह के रुझान दिखाई दे रहे है, उस से ऐसा लग रहा है कि कही न कही किसी पार्टी को आजसू की ज़रूरत पड़ सकती हैं।