Jharkhand Election Results Live: 81 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू, आ गया पहला रुझान

झारखंड / खाईद जौहर – झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ था। आज झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर नतीजे आएंगे।  विधानसभा चुनाव की कुल 81 सीटों पर 1216 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच पहले रुझान आने शुरू हो गए हैं। 

बता दे कि झारखंड के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस गठबंधन 14 सीटों पर और बीजेपी सिर्फ 4 सीटों पर आगे हैं। 

हालांकि यह काफी शुरुआती रुझान हैं और नतीजों की तस्वीर अलग भी हो सकती हैं। इसके अलावा जेवीएम के पक्ष में एक रुझान जाता दिख रहा हैं। 

Exit mobile version