MP:- इस भाजपा नेता के बेटे ने कर दी इतनी बड़ी गलती तो कटा चालान,

MP:- इस भाजपा नेता के बेटे ने कर दी इतनी बड़ी गलती तो कटा चालान,

 शिवपुरी/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा प्रत्याशी जसवंत जाटव के बेटे का चालान पुलिस ने काटा. भाजपा प्रत्याशी जसवंत यादव अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने गए थे उसी दौरान उनके बेटे समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं का चालान काटा गया इनके ऊपर आरोप है कि इन्होंने कार्यक्रम के दौरान मास्क नहीं पहना था. 
 बता दे कि मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले प्रचार प्रसार कार्यक्रम लगातार जारी है. नेता, उनके परिजन और कार्यकर्ता सभी वोट बटोरने की कोशिश में जुटे हुए हैं. 
 इस कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां उड़ाई जा रही हैं चाहे वह भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टी अपने जनसभाओं में खूब भीड़ इकट्ठी कर रही है.
 हालांकि मध्य प्रदेश पुलिस लगातार सक्रिय है. पर इसके बावजूद भी नियमों का बिल्कुल पालन नहीं किया जा रहा है.
 शिवपुरी के करेरा से जसवंत जाटव के बेटे का चालान यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी ने काटा. बता दे कि चुनाव आयोग के सख्त आदेश है कि सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करेंगे पर नेताजी के बेटे बिना मास्क के घूमते हुए नजर आए.

Exit mobile version