पुलिस अधिकारी से बना था आतंकी, आज Jammu Kashmir में मारा गया

श्रीनगर। Jammu Kashmir के संवेदनशील इलाके शोपियां में आज तीन आतंकवादियों को मारा गया है. ये तीनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के थे.

एक गुप्त सूचना के तहत सर्च अभियान चलाया गया था. जिसके बाद शोपियां जिले के वाची इलाके में सुरक्षा बलों और इन तीनों आतंकियो के बीच मुठभेड़ हुई.

इन आतंकियों में से एक पूर्व विशेष पुलिस अधिकारी था. जो 2018 में भाग गया था. उसने वाची के विधायक एजाज मीर के आवास से 7 रायफल चुराई थी.

Exit mobile version