Jammu Kashmir Breaking :- नगरोटा में आतंकी हमला,सेना ने किया तीन आतंकियों को ढ़ेर, एक की तलाश जारी

जम्मू / गरिमा श्रीवास्तव :- आज जम्मू कश्मीर(J&K) के नगरोटा (Nagrota) में आतंकियों (Terrorist) ने पुलिस पर हमला किया। इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। आतंकी हमला कर जंगल की तरफ भागे पर जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया और एक की तलाश अभी भी जारी है।

बता दें कि आतंकी ट्रक से श्रीनगर(Srinagar) जा रहे थे। पुलिस के अनुसार ट्रक में 4 आतंकी सवार थे। नगरोटा में सेना ने ट्रक को चेकिंग हेतु रोका तो आतंकियों ने तुरंत उनपर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में सुरक्षाबल का एक सैनिक घायल हो गया। फायरिंग कर आतंकी तुरंत जंगल की तरफ भागे पर सेना के जवानों ने तीन आतंकियों को ढूंढ कर वहीँ ढ़ेर कर दिया एक अन्य की तलाश अभी भी जारी है।

आतंकियों के इस हमले के बाद जम्मू कश्मीर हाईवे को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। चरों तरफ सर्च ऑपरेशन जारी है।
अधिकारियों ने नगरोटा के स्कूल प्रशासन को ऐहतियात बरतने को कहा है।   

 

Exit mobile version