Breaking News : देवेंद्र सिंह सहित हिजबुल के तीनों आतंकियों को दी 15 दिन की NIA रिमांड

जम्मू / कश्मीर : आयुषी जैन : कश्मीर में आतंकियों के साथ पकड़े गए डीएसपी (निष्कासित) देवेंद्र सिंह को 15 दिन के लिए एनआईए की रिमांड में भेजा दिया गया है. देवेंद्र सिंह के अलावा हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को भी रिमांड पर भेजा गया है. इससे पहले मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को गुरुवार को जम्मू की एनआईए कोर्ट में पेश किया गया. तीनों आरोपियों को जम्मू की एनआईए (NIA) कोर्ट में पेश किया गया. तीनों आरोपियों को जम्मू की एनआईए कोर्ट में पेश किया गया.

कश्मीर में आतंकियों के साथ पकड़े गए डीएसपी (निष्कासित) देवेंद्र सिंह को 15 दिन के लिए एनआईए की रिमांड में भेजा दिया गया है. देवेंद्र सिंह के अलावा हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को भी रिमांड पर भेजा गया है. इससे पहले मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को गुरुवार को जम्मू की एनआईए कोर्ट में पेश किया गया.

निष्कासित डीएसपी देवेंद्र सिंह को गुरुवार को कुलगाम से जम्मू लाया गया जहां उसकी एनआईए कोर्ट में पेशी हुई. रिमांड पर लिए जाने के बाद देवेंद्र सिंह और अन्य तीन आतंकियों से एनआईए पूछताछ करेगी. पूछताछ करने के बाद एनआईए देवेंद्र सिंह को दिल्ली लेकर जाएगी. इससे पहले देवेंद्र सिंह से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी जिसमें संदिग्ध सामान बरामद किए गए.

Exit mobile version