सभी खबरें

अगर कोई नहीं लगाता भारत माता की जयकार तो हो उसकी नागरिकता खत्म 

अगर कोई नहीं लगाता भारत माता की जयकार तो हो उसकी नागरिकता खत्म 

 

 

 मध्य प्रदेश नेताओं के बयानों का सिलसिला लगातार चलता रहता है इसी बीच बीजेपी के दिग्गज नेता ने बड़ा बयान दिया है.बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने शनिवार को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में कहा कि कानून में कोई ऐसी धारा जोड़ी जानी चाहिए, जिसमें अगर कोई भारत माता की जय या वंदे मातरम नहीं बोलता है तो उसकी नागरिकता खत्म कर दी जाए.

 

 शत्रु राष्ट्र के नारे लगाने वालों की भी नागरिकता खत्म होनी चाहिए.

शत्रु राष्ट्र के नारे लगाने वाले वीडियो अक्सर वायरल होते रहें हैं जिसे देखते हुए भाजपा नेता ने बड़ा बयान दिया.

 

पवैया के मुताबिक ऐसा कानूनी प्रावधान होना चाहिए कि जो लोग ऐसा न करें उनका संपत्ति का अधिकार भी छीन लेना चाहिए. भारत कोई धर्मशाला नहीं है.

19 अगस्त को उज्जैन में कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस इस मामल में 10 लोगों से पूछताछ कर रही थी. वीडियो के बारे में होने के बाद नेताओं के बयान आने शुरू हो गए थे.

 

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने लिखा था- जिस वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हुए सुनाई दे रहे हैं उसमें दरअसल पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं बल्कि काजी साहब जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे. दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि वीडियो सही है और उसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के ही नारे लगाए जा रहे थे. इस पर कार्रवाई भी की गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button