
जबलपुर जिले की मझौली तहसील के ग्राम पंचायत रोसरा का मामला
जबलपुर से अजय पिंटू शुक्ला की रिपोर्ट – रोसरा ग्राम पंचायत में वार्ड नंबर 8 जो कि नयागांव तिराहा पर सिंदूर रोड सरपंच द्वारा एवं रघुवीर दुबे सचिव द्वारा बनाया जा रहा हैं। चुकी इसमें जेसीबी 180 ट्राली मुरूम डाली गई है एवं मजदूरों का हक छीना गया हैं। जिसमें उच्च अधिकारी राजेश कोठार की भी मिली भगत हैं।
इंजीनियर द्वारा ग्राम पंचायत पर आकर काम की मूल्यांकन किया गया एवं एक हफ्ते की मजदूरी ₹160 के रेट से देने पर पूरा मजदूर ग्राम पंचायत रोसरा पर आ गया। बता दे कि कार्य कराकर मजदूरों का हक छीना जा रहा हैं। इन मजदूर को इनकी मज़दूरी नहीं दी जा रहीं हैं।
ये मज़दूर अपना पसीना बहा रहे है, ऐसी चिलमिलती धूप में काम करने के बावजूद भी उनको उतना दाम मिलने को तैयार नहीं हैं।
फर्जी हाजिरी से पैसा निकाला जा रहा हैं। जबकि मजदूरों को अपना हक मांगने पर काम से भगा दिया गया हैं। बताते चले कि करीब 150 ग्राम पंचायत पर आकर धरना प्रदर्शन भी किया।