जबलपुर : क़ीमती शंख का चल रहा था ऑनलाइन कारोबार,WCCB की बड़ी कार्यवाही

जबलपुर : क़ीमती हत्था जोड़ी, शंख का चल रहा था ऑनलाइन कारोबार, WCCB की बड़ी कार्यवाही

Technomax Private औऱ Realseed कंपनी के नाम से Amazon औऱ Flipkart में चल रहा था करोड़ों का अवैध कारोबार….

 द लोकनीति डेस्क जबलपुर 

कल दोपहर वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्लू सी सी बी),वन विभाग जबलपुर और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने राइट टाउन स्थित घर में छापा मारा। इसमें स्थानीय पुलिस की मदद ली गई, संयुक्त टीमों ने आरोपी आदित्य सराफ ( technomax Private Limited एवं realseed कंपनी के मालिक) के पास से 8 हत्था जोड़ी,51 शंख, लाल चंदन,सफ़ेद चंदन, प्रतिबंधित मोती शंख ज़ब्त किए गए हैं। 

डब्लू सी सी बी द्वारा 1 महीने से नजर रखा जा रहा था : वन्य जीवों के बढ़ते अपराध को रोकने के लिए जबलपुर में कल बड़ी कार्रवाई हुयी जिसमें 8 हत्था जोड़ी,51 शंख जब्त हुए 
वहीं आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी ने बताया कि उसने शंख आदि सामग्री भेड़ाघाट और बाबाओं से खरीदी है। आरोपी के घर से कंप्यूटर सीपीयू आदि सामग्री भी जब्त की गई है । फिलहाल विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि हत्था जोड़ी असली है या नकली , कितने लोगों तक उसने यह सामग्री अभी तक बेची है।

तांत्रिक पूजा में भी होता है उपयोग , यूट्यूब और ऑनलाइन कोरियर द्वारा चल रहा था काम उपरोक्त जप्त की गई सामग्री का उपयोग तांत्रिक पूजा आदि में भी किया जाता है विवाह की पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई और आरोपी द्वारा लोगों को ऑनलाइन सामग्री बेची जाती थी जिसमें उसने कुबूल किया कि वे ऑनलाइन साइट के माध्यम से वह इस पूजन सामग्री को भेजता था अपने ही घर में छोटा  ऑफिस बनाकर रखा हुआ था  जिससे वह ऑनलाइन यह सामान खरीदता बेचता था। 


डब्लू सी सी बी को लगातार मिल रही थी शिकायतें: जानकारी के मुताबिक डब्लू सी सी बी को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि वन्यजीवों का ऑनलाइन कारोबार चल रहा है।जिसके बाद डब्लू सी सी बी द्वारा 1 महीने से नजर रखा जा रही थी। अतिरिक्त निदेशक तिलोत्तमा वर्मा (wccb) क्षेत्रीय उपनिदेशक  अभिजीत रॉय चौधरी तथा CCF जबलपुर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई ।

Exit mobile version