सभी खबरें

 जबलपुर:   देखें video पांच कछुओं के साथ तस्कर चढा पुलिस के हत्थे, घूम रहा था बेचने की फिराक में 

 जबलपुर:   देखें video पांच कछुओं के साथ तस्कर चढा पुलिस के हत्थे, घूम रहा था बेचने की फिराक में 

  •  बेलबाग थाना पुलिस की फूटाताल दुर्गा मंदिर के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई 
  •  वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज    

   देखें video – https://youtu.be/v3YiA2TUe84

द लोकनीति डेस्क  जबलपुर
 बेलबाग पुलिस ने आज कछुए की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के पास से 5 कछुए बरामद करने में कामयाबी हासिल की है,बताया जा रहा है कि आरोपी कछुए को बेचने की फिराक में घूम रहा था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया । 

थैले में रखा हुआ था कछुए-मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धरा
बेलबाग थाना पुलिस के मुताबिक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि फूटाताल दुर्गा मंदिर के पास एक व्यक्ति कछुए बेचने के लिए खड़ा हुआ है इस सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर जब दबिश दी तो दुर्गा मंदिर के पास श्यामलाल कश्यप उम्र 58 वर्ष खड़ा हुआ मिला,पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो थैले में रखे 5 कछुए रखे पाये गये,जिनका वजन 10 किलो 400  ग्राम होना पाया गया । 

वन्य जीव संरक्षण के तहत पुलिस ने किया मामला दर्ज 
 पुलिस ने जब आरोपी श्यामलाल से कछुए के विषय मे पूछताछ की तो उसका कोई संतोषजनक जबाब नहीं था जिसके बाद बेलबाग पुलिस ने  श्यामलाल कश्यप के खिलाफ धारा 3, 9, 49, 50, 51, 39 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए कछुए के विषय मे पूछताछ की जा रही है । 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button