जबलपुर : मजदूरों से भरा वाहन पलटा, 2 महिलाओं की मौके पर मौत, 21 मज़दूर गंभीर रूप से घायल.. चालक मौके से फरार

मध्यप्रदेश/जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है जहां पाटन थाना क्षेत्र के कटंगी मार्ग में बनवार गांव के पास मजदूरों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस दुर्घटना के बाद वाहन में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों को इस दुर्घटना की खबर जैसे ही लगी वह मदद के लिए आगे आए और वाहन में फं से हुए मजदूरों की मदद करते हुए दुर्घटना की सूचना पाटन पुलिस एवं 108 एंबुलेंस को दी।
बताया जा रहा है कि इस सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जिसमें पाटन निवासी 50 वर्षीय सोमवती पति शारदा गौड़, 50 वर्षीय सुमन पति रोहिदास शामिल हैं।
जबकि 21 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जिसमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। जिसके चलते कुछ घायलों को पाटन से जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया हैं।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 13 लोगों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल जबलपुर रवाना किया गया। वहीं अन्य घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में उपचार किया जा रहा हैं।
इधर, पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके पर अपना वाहन छोड़कर फ रार हो गया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी हैं।



.jpeg)
