
जबलपुर : अनियंत्रित ट्रक खाई में गिरा, कटर से काटकर निकाले गए मृतक और घायल देखें video
- बरगी थाना क्षेत्र के रमनपुर घाटी में सुबह सड़क हादसा
- 15 फुट गहरी खाई में गिरा मछली से लदा ट्रक
- आंध्र प्रदेश से मछली लोड कर जबलपुर आ रहा था ट्रक
देखें video- https://fb.watch/2z72snFjip/
द लोकनीति डेस्क जबलपुर
बरगी थाना क्षेत्र के रमनपुर घाटी में बुधवार सुबह मछली से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। गहरी खाई में ट्रक के गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक और घायल को ट्रक से बाहर निकालने के लिए पुलिस का 4 घंटे तक रेस्क्यू चला। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को कटर से काटकर मृतक और घायल को बाहर निकाला गया।
चालक एक की मौत, दूसरा गंभीर
पुलिस यहां से जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश से ट्रक चालक मछली लोड करके जबलपुर की ओर आ रहा था। सुबह करीब 8:00 बजे के लगभग चालक जैसे ही रमनपुर घाटी के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार होने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया। जिससे ट्रक लहराते हुए करीब 15 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक प्रभूदास पोडाली 40 की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसके साथ ही सुरेश को गंभीर चोटें आई। हादसे की खबर लगते ही ग्रामीण मदद के लिए मौके पर पहुंचे। इस बीच मौजूद लोगों द्वारा इस हादसे की सूचना पुलिस एवं 108 एंबुलेंस को दी गई। तत्काल बरगी सीएसपी रवि चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
4 घंटे चला जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष
हादसे के बाद ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी वही उसका साथी सुरेश करीब 4 घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा। 4 घंटे चले रेस्क्यू के बाद ट्रक में फंसे मृतक एवं घायल को कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने कटर से काटकर बाहर निकाला। घायल सुरेश को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।