जबलपुर : कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 208 व्यक्ति हुए डिस्चार्ज, तो वहीं मिले 231 नए मरीज़

जबलपुर – कोरोना से स्वस्थ होने पर गुरुवार 17 सितम्बर को 208  व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 231 नये मरीज सामने आये हैं। डिस्चार्ज हुये 208 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या  5888 हो गई हैं।

वहीं, बुधवार की शाम 6 बजे से गुरुवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आए 231 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7262 पहुँच गई हैं।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 120 व्यक्तियों की मृत्यु हुई हैं। जबकि जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1254 हो गए हैं।

Exit mobile version