
जबलपुर : नशीले इंजेक्शन के कारोबार का गढ़ बना यह शहर, ऐसे चल रहा कारोबार पढ़ें पूरी खबर
- हनुमान ताल पुलिस ने जप्त किए 80 नशीले इंजेक्शन
- प्लास्टिक की बोरी में रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन
- धोखे से नशे का डोज देकर अपराध करवाता था आरोपी
द लोकनीति डेस्क जबलपुर
नशा किसी भी रूप में हो वह समाज और देश के लिए हमेशा घातक रहा है। मध्यप्रदेश का जबलपुर शहर लगातार नशीले इंजेक्शनों के कारोबार का गढ़ बनता जा रहा है। बात चाहे ड्रग्स की हो या फिर गांजे या नशीले इंजेक्शन इसकी चपेट में आकर युवा पीढ़ी अपने भविष्य को बर्बाद कर रही। ताजा मामला जबलपुर जिले के हनुमान ताल क्षेत्र का है , जहां पुलिस ने एक आरोपी से 80 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी प्लास्टिक की बोरी में इन इंजेक्शन को लेकर बेचने के लिए निकला था। इस बीच पुलिस को इसकी भनक लग गई और उसने आरोपी को इंजेक्शन के साथ ही दबोच लिया।
ये है पूरा मामला
थाना प्रभारी हनुमानताल उमेश गोल्हानी ने बताया कि गुरूवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि शमीम अंसारी उर्फ शमीम बाबा अपराध के आशय से नशे के इंजैक्शन अपने पास रखता है एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोेगों को इसका डोज देकर अपराध करवाता है। सीधे साधे लोगों को धोखे से इन नशीले इंजैक्शनो का डेाज देकर उनके साथ सम्पत्ति सम्बंधी अपराध घटित करता है, जो नशे का इंजैक्शन बेचने के लिये बूढी खेरमाई के सामने कुलिया में खडा है, सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से बूढी खेरमाई के पास दबिश दी जहाॅ भीड लगी थी । मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा ।
बोरी खुलवाइ तो दंग रह गई पुलिस
नाम पता पूछा जिसने अपना नाम शमीम अंसारी (44) निवासी बूढी खेरमाई चार खम्बा हनुमानताल बताया जो तलाशी लेने पर हाथ मे लिये हुये सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में 30 नग फैनीरामाईन मैलियट इंजैक्शन आई.पी. एविल शीशी , 50 नग ब्यूरोफिन आई.पी. लैजिसिक, रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 328 भादवि. ,5/13 आॅषधि नियंत्रण अधिनियम का पंजीबद्ध करते हुये उक्त इंजैक्शन कहाॅ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध मे पूछताछ की जा रही है।
इनकी रही उल्लेखनीय भूमिका
नशीले इंजैक्शन के कारोबार में लिप्त आरोपी को रंगे हाथ पकडने मे थाना हनुमानताल में पदस्थ उप निरीक्षक दिनेश गौतम, आरक्षक रामजी पाण्डे, गौरव तिवारी, रंजीत, की सराहनीय भूूमिका रही।