सभी खबरें

जबलपुर : विक्टोरिया जिला अस्पताल में एक्सरे फिल्म नहीं, दिया जा रहा है फोटो खींचकर, 7 महीनों से जुगाड़ से हो रहा है इलाज

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के विक्टोरिया जिला अस्पताल से स्वास्थ की समस्या से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां कोविड की तीसरी लहर के बाद भी एक्सरे फिल्म का इंतजाम नहीं कराया गया। विक्टोरिया जिला अस्पताल में एक्सरे फिल्म की बजाए मरीजों से मोबाइल मांगा जाता है। टच स्क्रीन वाला मोबाइल नहीं है, तो एक्सरे रिपोर्ट नहीं मिल पाएगी। 

मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल विक्टोरिया में रोज 200 के लगभग एक्सरे किया जाता हैं। बावजूद मरीजों को एक्सरे फिल्म नहीं दी जा रही है। एक्सरे कराने के बाद मोबाइल पर फोटो खींच कर दे दी जाती है। मुश्किल ये है कि इस एक्सरे को आप बाहर नहीं दिखा सकते हैं।

हैरानी की बात यह है की जिला अस्पताल में हड्डी विशेषज्ञ मोबाइल से ही फिलहाल एक्सरे देख कर इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सात महीने से ये समस्या बनी हुई है। वहीं, सिविल सर्जन का दावा है कि सात महीने से वह शासन स्तर पर पत्र लिख रहे हैं, पर वहां से अभी ठेका ही नहीं तय हो पाया।

इधर, सिविल सर्जन डॉ राजकुमार चौधरी ने बताया कि इस मामलें को लेकर स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी से भी बात करी जा चुकी है। अब तक 3 से 4 बार शासन स्तर पर पत्र और रिमाइंडर भेज चुके हैं। लेकिन ये समस्या अभी भी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि एक्सरे फिल्म का ठेका न होने से भोपाल स्तर से ही एक्सरे फिल्म नहीं उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में मोबाइल से फोटो खींच कर किसी तरह मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button