जबलपुर : ठेकेदार द्वारा किया गया घटिया मटेरियल का इस्तेमाल, रोड पर पड़ी दरारें

जबलपुर से अजय पिंटू शुक्ला की रिपोर्ट – जबलपुर जिले की मझौली तहसील के मध्यप्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक 2 जबलपुर प डवार रोसरा तला ड मार्ग बेहद खराब हालात में हैं। कुछ वर्षों में यह मार्ग दम तोड़ चुका हैं।

बता दे कि यहां ठेकेदार द्वारा घटिया मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है एवं यह रोड का निर्माण जब से हुआ है तब से इसका कोई भी मेंटेनेंस नहीं किया गया हैं। यहीं कारण है कि यहां कहीं-कहीं बीच रास्ते में दरारें आ चुकी हैं।

इस समय ये मर्ग अपनी बदहाल स्थिति पर हैं। अगर इसका अभी मेंटेनेंस नहीं कराया गया तो आने वाले समय में रोड के परखच्चे उड़ जाएंगे एवं रोड की स्थिति दयनीय हो जाएगी।

 

Exit mobile version