Jabalpur : लॉक डाउन में बढ़ाई गई सख्ती, अब कलेक्टर ने जारी किया ये बड़ा आदेश

मध्यप्रदेश/जबलपुर – कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन में सख्ती करने के लिए पेट्रोल पंपों को भी बंद ही रखा जाएगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी भरत यादव ने नगर निगम सीमा क्षेत्र में सिर्फ 9 पेट्रोल पंप खोलने का आदेश जारी किए हैं। इन 9 के अलावा कोई अन्य पंप नहीं खोला जायगा। और बहुत आवश्यक सेवा वाले वाहनों के लिए ही पंप को खोला गया हैं। जबकि, निगम सीमा क्षेत्र के बाहर की गैस एजेंसियों को लॉक डाउन से मुक्त रखा हैं।

यहां जानें वो 9 पेट्रोल पंप जिन्हें खुले रहने के मिले आदेश

एसएएफ पेट्रोल पंप रांझी, स्वरूप ऑटोमोबाइल गेट नंबर 2, तैयब अली पंप, मोटर मित्र पुरान बस स्टेंड, मेहता पंप यादव कॉलोनी, सेठी पंप मदन महल, गुलाटी पंप मदन महल, सिंघई पंप मेडिकल, किंग्सवे पंप सदर को खोला जाएगा।

Exit mobile version