सभी खबरें
जबलपुर : माफिया पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, गिराया दरबार रेस्टोरेंट

जबलपुर – माफिया पर शिकंजा कसने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देशों पर जबलपुर जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा आज सुबह से ही नोदरा पुल के पास स्थित दरबार रेस्टोरेंट के सामने बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासन की वाहनों खड़ा कर सड़क जाम कर दी गई।
निगम के अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन के बल मौके पर पहुंचा और यहां अवैध रूप से चल रहे एक नामी रेस्टोरेंट को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।
शासन की शक्ति को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए जिन्हें मौके से हटाने के लिए पुलिस बल को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार निगम प्रशासन द्वारा रेस्टोरेंट को कई बार नोटिस दिया गया था इसके बाद भी उसने संबंधित दस्तावेज कार्यालय में जमा नहीं किए जिसे देखते हुए उक्त कार्रवाई की गई।


.jpeg)

