सभी खबरें

सिहोरा : SP जबलपुर पहुँचे सिहोरा -खितौला थाना ,बोले रात्रि में हर घंटे करें गश्त, धार्मिक स्थलों एवं दुर्गा पण्डालोें का करें निरीक्षण 

सिहोरा : SP जबलपुर पहुँचे सिहोरा -खितौला थाना ,बोले रात्रि में हर घंटे करें गश्त, धार्मिक स्थलों एवं दुर्गा पण्डालोें का करें निरीक्षण 

 

  • SP बहुगुणा बोले – महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गो के प्रति संवेदनशील
  • शिकायतों पर तत्काल करें कार्यवाही इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त 
  • SDOP सिहोरा श्रुतकीर्ति सोमवंशी (IPS) की उपस्थिति में की गयी तैयारियों के सम्बंध में थाना प्रभारियों से ली जानकारी 

द लोकनीति डेस्क जबलपुर (सिहोरा) 
जबलपुर पुलिस त्यौहारों को लेकर काफ़ी सज़ग नज़र आ रही है। सिहोरा में आज जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने सिहोरा  एवं खितौला थाने का औचक निरीक्षण किया। जिसमें विशेष तौर पर नवदुर्गा पंडाल और विसर्जन को लेकर गाइडलाइन्स का फ़ॉलोअप के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। 

   SP बहुगुणा देर शाम सिहोरा पहुंचे जहां उन्होंने  सिहोरा एवं खितौला थाना क्षेत्र का भ्रमण किया। SP ने आदेशित किया कि स्थापित दुर्गा जी के पण्डालों मे रात्रि मे दो वालेंटियर्स अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे, सुनिश्चित करें। रात्रि में हर घंटे गश्त के दौरान थाना क्षेत्र के धार्मिक स्थलों एवं दुर्गा पण्डालोें को चैक किया जाये, थाना प्रभारी स्वयं शाम से लेकर देर रात्रि तक भ्रमण करे । SDOP  सिहोरा श्रुतकीर्ति सोमवंशी (भा.पु.से.) की उपस्थिति में की गयी तैयारियों के सम्बंध में सम्बंधित थाना प्रभारी सिहोरा गिरीश धुर्वे एवं  प्रभारी थाना खितौला उपनिरीक्षक अशोक मरावी से थानों की जानकारी ली। 

   कार्यवाही निष्पक्ष एवं पारदर्शी हो ये सुनिश्चित करें – जबलपुर SP 


थानों के निरीक्षण के दौरान SP बहुगुणा ने अधिकारी व कर्मचारियों को आदेशित किया कि महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गो के प्रति संवेदनशील रहते हुये इनके द्वारा की गयी शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करते हुये राहत पहुंचाएं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिये, आपके द्वारा की गयी कार्यवाही निष्पक्ष एवं पारदर्शी हो सुनिश्चित करें।

गुंडे बदमाशों के विरूद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें
अवैध मादक पदार्थ एवं शराब के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध कार्यवाही की जाये साथ ही थाना क्षेत्र के सक्र्र्रीय गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध उनके अपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें। विसर्जन स्थलों के संबध मे विसर्जन घाटो की साफ सफाई, विसर्जन स्थल तक पहुच मार्ग का दुरूस्तीकरण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, नाविको की व्यवस्था , विसर्जन स्थल पर पार्किंग व्यवस्था यथा सम्भव संबंधित विभाग से संपर्क कर त्वरित निराकरण कराना सुनिश्चित करा लें ताकि विसर्जन के दिन किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

  ड्यूटी के साथ साथ ख़ुद का भी रखें ख्याल ,कोई दिक्कत होती है तो निःसंकोच बतायें


 भ्रमण के दौरान थाने में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपने ब्रीफ करते हुये कहा कि आप सभी बहुत ही अच्छी ड्यूटी कर रहे हैं, ये लडाई लंबी है, ड्यूटी के दौरान सामाजिक दूरी बनाकर रखे, हर आधा-एक घंटे में सैनेटाईजर का उपयोग करें एवं साबुन पानी से हाथ धोयें, गर्म पानी का गरारा करें एवं गर्म पानी पियें, जब भी घर जायें, पहने हुये कपड़ों को बाहर ही उतार दें, एवं साबुन पानी में भिगो दें तथा साबुन पानी से नहाने के बाद ही घर में प्रवेश करें,  इसी प्रकार जब फरियादी थाने आता है  मास्क लगाया हुआ हो सुनिश्चित करें तथा उनके भी हाथ साबुन पानी से धुलवायें जायें ।आपको या आपके परिवार को कभी भी किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होती है तो निःसंकोच बतायें, पूरा पुलिस विभाग आपके साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button